क्या देखा:
हमारा साझेदार संगठन लेप्रा (LEPRA) कुष्ठ रोग से प्रभावित इलाकों में काम करता है। हाल ही में मैंने लेप्रा (LEPRA) के साथ मिलकर इन इलाकों में दौरा किया, जिसका मेरे मन-मस्तिष्क पर काफी गहरा असर हुआ। कुष्ठ रोग (हैनसेन रोग) माइकोबैक्टीरियम लेप्री नाम के जीवाणु से होने वाला एक संक्रामक रोग है, जो कि बहुत लंबे समय तक बना रहता है। यह रोग मुख्य रूप से त्वचा, हाथ-पैर व शरीर के दूसरे हिस्सों की नसों, ऊपरी सांस की नली का म्युकोसा और आंखों पर हमला करता है (डब्लूएचओ, 2026)।1 अगर शुरुआती दौर में इस बीमारी का पता चले और सही इलाज के रूप में मदद मिल जाए, तो कुष्ठ रोग से बचा जा सकता है और उसका उचित इलाज भी किया जा सकता है। इसके बावजूद कुष्ठ रोग से प्रभावित कई लोग इस बीमारी की वजह से विकलांगता के शिकार तो होते ही हैं, साथ ही समाज से अलग-थलग रहकर, डर के साथ जीने को भी मजबूर होते हैं। इस रोग में सही समय पर सही इलाज न मिलने पर तंत्रिकाएं गंभीर रूप से प्रभावित होती हैं और उन्हें कभी ठीक नहीं किया जा सकता है। वक्त पर इलाज न मिलने पर मांसपेशियाँ कमज़ोर हो जाती हैं और शरीर में ऐसी विकृतियाँ आती हैं, जो कि आगे चलकर विकलांगता की वजह बन सकती हैं।
लेप्रा फ़ाउण्डेशन पिछले 35 से भी ज़्यादा वर्षों से भारत के 11 राज्यों में कुछ ख़ास बीमारियों से पीड़ित लोगों का ख़ास ध्यान रख रहा है। लेप्रा कई बीमारियों से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया करा रहा है। इसके तहत कुष्ठ रोग, हाथीपांव (लसीका फाइलेरिया), तपेदिक, एचआईवी, आंखों की तमाम बीमारियाँ और दूसरी कई उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों से प्रभावित लोगों का इलाज होता है। यह संस्था बीमारी के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने तथा उनका उपचार करने से लेकर उन्हें फिर से स्थापित करने और समाज में शामिल होने तक उनकी लगातार देखभाल करती है। इस तरह, लेप्रा फ़ाउण्डेशन लोगों की ज़िन्दगी बदलने, सार्वजनिक स्वास्थ्य सिस्टम्स को मज़बूत बनाने और समुदाय को स्वस्थ व समावेशी बनाने के रास्ते पर अपनी तमाम कोशिशें कर रहा है।
मैंने लेप्रा फ़ाउण्डेशन के साथ हैदराबाद, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में दौरे किए। इन क्षेत्रीय दौरों दौरान मैंने कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के रोज़मर्रा के जीवन के बारे में काफी कुछ जाना। हमने कुछ स्वास्थ्य सुविधाओं, रेफरल केंद्रों और मरीज़ों के घर भी गए। इसका मकसद लेप्रा फ़ाउण्डेशन के कामों को समझना और उन कामों दौरान के लेप्रा फ़ाउण्डेशन के सामने आने वाली चुनौतियों को जानना था। लेप्रा फ़ाउण्डेशन कुष्ठ रोग और दूसरी उपेक्षित बीमारियों से प्रभावित बच्चों, महिलाओं तथा पुरुषों के साथ खड़ा होती है और उनकी मदद करता है। यह फ़ाउण्डेशन उन्हें सेहत, सम्मान और रोज़गार को वापस पाने में मदद करता है। इसकी शुरुआत सन् 1989 में मल्टीपल ड्रग थेरेपी (MDT) सहायता उपलब्ध करने से हुई थी। अब यह फ़ाउण्डेशन आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली के 156 ज़िलों में काम कर रहा है। यह फ़ाउण्डेशन बीमारी का पता न चल पाने के कारण छूटे हुए निदान, विकलांगता रोकथाम, घाव की देखभाल, पुनर्वास और समाज में फिर शामिल करने को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है।

इन इलाकों का दौरा करते हुए, हमने ये जाना कि कुष्ठ रोग का प्रभाव सिर्फ बीमारी के लक्षणों तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि ये बीमारी लोगों के रोज़गार, शिक्षा, कहीं भी आने-जाने की आज़ादी, पारिवारिक संबंधों, मान-सम्मान और सामाजिक भागीदारी को भी बुरी तरह से झकझोरकर रख देता है। इन दौरों से ये बात भी समझ में आई कि कोई बीमारी सिर्फ चिकित्सीय मामला नहीं होती है, बल्कि यह गहरे तौर पर सामाजिक और आर्थिक पहलुओं से भी जुड़ी होती है।
अभी भी कई समुदाय कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों को लेकर अंधविश्वास से भरा नज़रिया रखते हैं। लोग इसे एक अभिशाप, एक बद्दुआ, एक सज़ा या इलाज के बाद भी बहुत तेज़ी से फैलने वाली संक्रामक बीमारी मानते हैं। इसी वजह से कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को अक्सर सामाजिक कार्यक्रमों से दूर रखा जाता है। उन्हें सार्वजनिक जगहों या धार्मिक स्थलों तक में आने-जाने से मनाही होती है। यहाँ तक कि परिवार के सदस्य भी उनका बहिष्कार कर देते हैं।
क्षेत्र से मिले मुख्य अनुभव
कई कमियाँ, ढेरों परेशानियाँ, सामाजिक कलंक और आर्थिक असुरक्षा।
कुष्ठ रोग सिर्फ़ जीवाणुओं संक्रमण ही नहीं है। यह कुछ ऐसे हालात बनाता है, जिसमें पहले से मौजूद कमज़ोरियाँ को और भी बढ़ जाती है। कुष्ठ रोग से पीड़ित कई लोग पुश्तैनी गरीब परिवारों से आते हैं, जहाँ छोटे-से घर में बहुत ज़्यादा लोग रहते हैं। उन्हें आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाती है। वे ऐसे समुदायों से आते हैं, जिन्हें अक्सर सहायता पहुँचाने वाली व्यवस्थाएं भी नज़रअंदाज़ कर देती हैं। जब वे इस रोग से संक्रमित होते हैं, तो परेशानियों के पहाड़ में एक और कंटीला पौधा उग आने के बराबर होता है। इस बीमारी की वजह से उन्हें तंत्रिका संबंधी समस्या, त्वचा में बदलाव, अल्सर और कभी-कभी विकलांगता और दूसरी शारीरिक विकृतियाँ जैसी कई नई समस्याएँ पीछे पड़ जाती हैं। ये दिक्कतें अपने साथ सिर्फ़ उनकी शारीरिक हालातों पर ही असर नहीं डालते, बल्कि उनके बारे में लोगों के नज़रिए और उनके साथ के कैसा व्यवहार को भी हमेशा के लिए बदल देते हैं। समय के साथ, उनकी मुश्किलें और बढ़ती जाती हैं। गरीबी की वजह से समय पर बीमारी का पता भी नहीं चल पाता है, देर से पता चलने की वजह से विकलांगता और भी ज़्यादा बढ़ जाती है। विकलांगता की वजह से उन्हें और भी अधिक भेदभाव का सामना करना पड़ता है। कहने का मतलब यही है कि ये एक ऐसा चक्र है, जिसके सबसे ज्यादा शिकार हाशिए पर रहने वाले लोग होते हैं और उनके लिए इस बदकिस्मती के चक्रव्यूह से बाहर निकलना बेहद मुश्किल है।
एक मरीज ने बताया कि कुष्ठ रोग की वजह से उनके शरीर में हुए बिगाड़ साफ़-साफ़ दिखाई देते हैं, इस कारण लोग उसकी दिखाई देने वाली कुरूपता को देखकर उन्हें काम पर नहीं रखा जाता था। इस हालातों ने उन्हें और भी ज़्यादा निराशा व नाउम्मीदी से भर दिया। लेकिन, लेप्रा (LEPRA) की टीम की मदद से वह अपना ख़ुद का व्यवसाय शुरू करने और अपने पैरों पर खड़े होने योग्य हो पाए।
अभी भी कई समुदाय कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों को लेकर अंधविश्वास से भरा नज़रिया रखते हैं। लोग इसे एक अभिशाप, एक बद्दुआ, एक सज़ा या इलाज के बाद भी बहुत तेज़ी से फैलने वाली संक्रामक बीमारी मानते हैं। इसी वजह से कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को अक्सर सामाजिक कार्यक्रमों से दूर रखा जाता है। उन्हें सार्वजनिक जगहों या धार्मिक स्थलों तक में आने-जाने से मनाही होती है। यहाँ तक कि परिवार के सदस्य भी उनका बहिष्कार कर देते हैं। उनके बच्चों को स्कूल में परेशान किया जा सकता है। यहाँ तक कि उनके जीवनसाथी भी उन्हें छोड़कर जा सकते हैं। यह सामाजिक अस्वीकृति उनके आर्थिक जीवन को और भी खस्ता कर देती है। मालिक (कामकाज देने वाला) अक्सर उन्हें नौकरी से निकाल देते हैं। आसपास के लोग उनसे सामान ख़रीदना बंद कर देते हैं। उनकी अपनी शारीरिक सीमाएँ भी कभी-कभी काम को और मुश्किल बना देती हैं। इन सभी दिक्कतों के साथ ही उन्हें इलाज, घाव की देखभाल और अस्पतालों तक आने-जाने का भी ख़र्च को बोझ उठाना पड़ता है। आमदनी लगातार घटते चली जाती है और खर्च भी लगातार बढ़ते चला जाता है और इसके साथ परिवार पहले से भी ज़्यादा गरीबी में की गर्त में डूबता चला जाता है। इस वजह से इलाज करवा पाना और स्वस्थ रहना लगभग नामुमकिन-सा हो जाता है। इस तरह, सामाजिक बहिष्कार और आर्थिक असुरक्षा एक-दूसरे को बढ़ावा देते हैं। इस तरह, जिस बीमारी का इलाज संभव है, वह सम्मान, रोज़गार और समाज में अपनी जगह बनाए रखने के लिए एक लंबे समय तक चलने वाले संकट में बदल जाती है।
कई मामलों में तो शारीरिक कमज़ोरी इस हद तक चली जाती है कि काम करने, एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने की ताकत तक नहीं बची रह जाती। पहले से आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार और गहरे वित्तीय संकट में चला जाता है।
एक मरीज ने बताया कि वह कुष्ठ रोग की वजह से उसे इतना दर्द होता है कि वह किसी भी तरह का काम नहीं कर पा रहा है। उसने अपने परिवार के लिए न कमा पाने के दुख को भी हमारे साथ साझा किया। उसने बताया कि “मेरी बेटी मेरी हर चीज़ का ख़याल रखती है और मैं कुष्ठ रोग की वजह से असल में मैं ख़ुद को बहुत लाचार महसूस करता हूँ। मैं उपचार शुरू होने के बाद से बेहतर महसूस कर रहा हूँ और उम्मीद करता हूँ कि मैं जल्द ही फिर से वापस काम पर लौट पाऊँगा।”
कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के शरीर पर दिखने वाले निशान या विकलांगता अक्सर भेदभाव और दूरी की वजह बनते हैं। कुष्ठ रोग के मामले में, आज भी अपमान, गलतफहमियाँ और भेदभाव बहुत बड़ी दिक्कतें बनी हुई हैं। भले ही, इस रोग का इलाज मुमकिन है और कई मामलों में शुरुआती इलाज से विकलांगता को भी रोका जा सकता है। फिर भी, चिकित्सीय संभावनाओं और असल सामाजिक सच्चाई के बीच मौजूद अंतर उन मामलों में साफ़ तौर पर दिखाई देता था, जहाँ एक बीमारी शर्म, चुप्पी या देर से मदद मांगने की कशमकश में उलझ कर रह जाती है। एक मरीज ने बताया कि कुष्ठ रोग की वजह से उनके शरीर में हुए बिगाड़ साफ़-साफ़ दिखाई देते हैं, इस कारण लोग उसकी दिखाई देने वाली कुरूपता को देखकर उन्हें काम पर नहीं रखा जाता था। इस हालातों ने उन्हें और भी ज़्यादा निराशा व नाउम्मीदी से भर दिया। लेकिन, लेप्रा फ़ाउण्डेशन की टीम की मदद से वह अपना ख़ुद का व्यवसाय शुरू करने और अपने पैरों पर खड़े होने योग्य हो पाए। अब धीरे-धीरे लोग उसे समाज का हिस्सा मान रहे हैं और डर भी कुछ हद तक कम हुआ है।
क्षेत्र का दौरा करने से गरीबी और उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों के बीच का घनिष्ठ संबंध और साफ़ तौर पर देखने को मिला। हमने पाया कि कम आय वाले परिवारों के पास शुरुआती उपचार, परिवहन, घाव की देखभाल, स्वच्छता सहायता, सहायक वस्तुओं या फ़ॉलो-अप करने के लिए संसाधनों की कमी थी। साथ ही, विकलांगता ने कमाने की क्षमता को भी कम कर दिया। जिस कारण दूसरों पर निर्भरता और बढ़ गई। अक्सर परिवार के दूसरे सदस्यों को काम या स्कूल छोड़कर मरीज़ की सेवा में लगना पड़ता है। ख़ासकर, दिहाड़ी मज़दूरों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। उनका काम छूट जाने का मतलब था, उनकी रोज़मर्रा की जिंदगी का प्रभावित होना और कर्ज़ का बोझ बढ़ना। इस तरह, कुष्ठ रोग सिर्फ़ एक स्वास्थ्य समस्या नहीं थी, बल्कि लंबे वक्त तक रहने वाली आर्थिक असुरक्षा की वजह भी थी।
इन के दौरों के दौरान, ये बात समझ में आयी कि इस संबंध में सिर्फ़ क्लिनिकल इलाज काफी नहीं है। मरीजों को अक्सर हमेशा अपने घाव की देखभाल करनी होती है, सूजन कम करने, दर्द से राहत, ख़ुद की देखभाल करने के लिए सही मार्गदर्शन, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और आसानी से उपलब्ध रेफरल सुविधाओं की भी आवश्यकता होती है।
लोगों की ज़रूरतें सिर्फ दवा तक सीमित नहीं हैं
कुष्ठ रोग सिर्फ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि यह शिक्षा और समाज में रहकर उसके साथ आगे बढ़ने को भी गहराई से प्रभावित करता है। कुष्ठ रोग की ज़द में आए परिवारों के बच्चे और युवा देखभाल की जिम्मेदारियों, घरेलू काम, आर्थिक तंगी तथा अपनी मूल जगह छोड़कर कहीं और जाकर रहने या बार-बार आवाजाही के तनाव की वजह से स्कूल और उच्च शिक्षा छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। कुष्ठ रोग से पीड़ित कई बच्चों और युवाओं को बीच में ही पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है। इसका सीधा असर भविष्य में उनकी आर्थिक हालातों पर भी पड़ता है। कुष्ठ रोग से पीड़ित वयस्कों ने बताया कि सीमित शिक्षा ने उनके रोज़गार के विकल्पों और अधिकारों, उपचार के तरीकों और सार्वजनिक प्रणालियों का लाभ उठाने की उनकी क्षमता को कम कर दिया। उनकी एक बड़ी दिक्कत सामाजिक बहिष्कार की है। उनकी दिखाई देने वाली विकृतियाँ या निशान और इस संक्रमण के बारे में गलत जानकारी की वजह से, उनके सहपाठियों और समुदाय के सदस्य कुष्ठ रोगियों से दूरी बनाकर रहते हैं। जिससे भेदभाव बढ़ता है और मानसिक स्थिति को गंभीर नुकसान पहुँचता है।
इन के दौरों के दौरान, ये बात समझ में आयी कि इस संबंध में सिर्फ़ क्लिनिकल इलाज काफी नहीं है। मरीजों को अक्सर हमेशा अपने घाव की देखभाल करनी होती है, सूजन कम करने, दर्द से राहत, ख़ुद की देखभाल करने के लिए सही मार्गदर्शन, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और आसानी से उपलब्ध रेफरल सुविधाओं की भी आवश्यकता होती है। कई लोगों के लिए चुनौती यह नहीं है कि इस बीमारी का नीतिगत उपचार मौजूद है या नहीं, बल्कि उनकी समस्या यह है कि क्या असल में यह इलाज आसानी से, लगातार, सम्मानजनक तरीके से और जेब पर बोझ डाले बगैर मिल पाएगा या नहीं?
समुदाय में जागरूकता की कमी और पारंपरिक हकीमों का ही सहारा
अभी भी कई समुदायों में कुष्ठ रोग की समस्या पायी जाती है। लेकिन, लोगों को इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में नहीं पता है। इसमें त्वचा पर एक फीका-सा धब्बा सा बन जाता है, शरीर के एक हिस्से में सुन्न-सा महसूस होता है, या उंगलियों या पैरों में संवेदना (sensation) का ख़त्म हो जाती है। इन सब लक्षणों को अक्सर छोटी-मोती दिक्कत, त्वचा की जलन, एलर्जी, या उम्र बढ़ने का असर मान लिया जाता है। अब तक लोगों इस बात की जानकारी नहीं है कि कुष्ठ रोग इलाज किया जा सकता है और इसे दवाओं से ठीक किया जा सकता है। ख़ासतौर पर जिन दूर-दराज़ के गाँवों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता बहुत ही कम आते हैं और जानकारी भी देर से पहुँचती है, वहाँ तो कुष्ठ रोग को लेकर कई गलफ़हमियां मौजूद हैं।
जब तक स्वास्थ्य सिस्टम इन पारंपरिक इलाज करने वाले हकीमों के साथ काम नहीं करती है, उन्हें शिक्षित करने और रेफरल नेटवर्क में शामिल करने के तरीके नहीं ढूँढ लेतीं हैं, तब तक कई लोग बिना उचित इलाज के यूँ ही जीने को मजबूर रहेंगे। ऐसे लोगों को उनकी बीमारी के बारे में पता भी नहीं चल पाएगा, जब तक विकलांगता न दिखने लगे और उनके जीवन पर इसका असर दिखाई देने लगे।
जब लोग बीमारी को समझ नहीं पाते हैं, तो उन पर डर हावी हो जाता है। उनको लगता है कि ऐसा शायद उनकी ख़राब किस्मत की वजह से है या यह किसी आध्यात्मिक समस्या का संकेत है, अथवा ये एक ऐसी समस्या है जो कभी दूर नहीं होगी। इस वजह से, वे क्लिनिक जाने के लिए बहुत लंबा वक्त बर्बाद कर देते हैं। इसके बाद जब आख़िरकार क्लिनिक जाने का फैसला लेते हैं, तब तक बीमारी उन्हें ऐसा नुकसान को पहुँचा चुकी होती है, जिसे ठीक करना नामुमकिन हो जाता है।
कई लोग साफ़ और पुख़्ता जानकारी की कमी और चिकित्सा सेवाओं पर भरोसा न होने की वजह से, पहले उन लोगों की ओर रुख़ करते हैं, जिन्हें वे जानते हैं और जिन पर भरोसा करते हैं। पारंपरिक हकीम-ओझा, गाँव-बस्ती के बुजुर्ग, ज्योतिषी या धार्मिक बाबा जैसे लोग उनके रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा होते हैं और डॉक्टर के मुकाबले उन तक पहुँचना अक्सर आसान होता है। वे ऐसा नुस्ख़े बताते हैं, जो लोगों को जाने-पहचाने और सार्थक लगता है। वे जड़ी-बूटियाँ दे सकते हैं, दुआ-प्रार्थना करने का सुझाव दे सकते हैं, अनुष्ठान-कर्मकाण्ड कर सकते हैं या घरेलू उपचार बता कर सकते हैं। उनके कथित इलाज का असर शरीर और आत्मा, दोनों पर होता है, या ऐसा दावा किया जाता है। कई परिवारों के लिए, यह पहला और सबसे आम-फ़हम कदम होता है। लेकिन, पारंपरिक हकीम कुष्ठ रोग का परीक्षण या जाँच-पड़ताल नहीं कर सकते हैं या इसे रोकने के लिए ज़रूरी एंटीबायोटिक्स नहीं लिख सकते हैं। इसलिए, जब लोग मदद की तलाश में इधर-उधर भटक रहे होते हैं, तब संक्रमण शरीर के अंदर फैलता रहता है। वह चुपचाप तंत्रिकाओं और त्वचा को नुकसान पहुँचा रहा होता है। जब तक स्वास्थ्य सिस्टम इन पारंपरिक इलाज करने वाले हकीमों के साथ काम नहीं करती है, उन्हें शिक्षित करने और रेफरल नेटवर्क में शामिल करने के तरीके नहीं ढूँढ लेतीं हैं, तब तक कई लोग बिना उचित इलाज के यूँ ही जीने को मजबूर रहेंगे। ऐसे लोगों को उनकी बीमारी के बारे में पता भी नहीं चल पाएगा, जब तक विकलांगता न दिखने लगे और उनके जीवन पर इसका असर दिखाई देने लगे।
कुष्ठ रोगियों के हित में लेप्रा (LEPRA) के प्रमुख हस्तक्षेप
सहायक उपकरण: लेप्रा (LEPRA) कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को ख़ासतौर पर डिज़ाइन की गई चप्पलें दी जाती है, यह उनकी सबसे महत्त्वपूर्ण पहल है। बीमारी की वजह से तंत्रिका को जो नुकसान पहुँचता है, उससे उनका हर कदम दर्दनाक और थका देने वाला हो सकता है। जिस वजह से कई लोग आसानी से चलने या काम करने लायक नहीं रह जाते हैं। ये चप्पलें दर्द को कम करती हैं, सुरक्षित होती हैं और टिककर सुरक्षित तरीके से चलने में मदद करती हैं। जिससे बाज़ार और काम पर जाना आसान हो जाता है। जिससे लोगों में फिर से अपने आप पर भरोसा और उम्मीद जगते हैं। यह छोटी-सी मदद न सिर्फ चलने-फिरने की आज़ादी को लौटाती है, बल्कि फिर से काम शुरू करने और आर्थिक रूप से ख़ुद के पैरों पर खड़े होने के असल मौके भी देती है।


जागरूकता कार्यशालाएँ: कुष्ठ रोगियों के शुरुआती लक्षणों की समय पर पहचान की जा सके और उन्हें सही जगह रेफर किया जा सके, इस मकसद से लेप्रा (LEPRA) फ़ाउण्डेशन ने पारंपरिक ढंग से इलाज करने वालों के साथ कई कार्यशालाएं आयोजित की। ये कार्यशालाएं वाकई काबिल-ए-तारीफ़ हैं। एक पारंपरिक चिकित्सक यानी पुश्तैनी हकीम के साथ बातचीत के दौरान हमने पाया कि वह कुष्ठ रोग के लक्षणों की पहचान कर सकता था और रोगियों को नज़दीकी स्वास्थ्य सुविधा में रेफर करने के लिए अपना पूरा सहयोग देने के लिए तैयार था। विश्वसनीय समुदायिक नेताओं और पारंपरिक चिकित्सकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लेप्रा समूह की बैठकें आयोजित करवा रहा है और स्थानीय स्तर पर जागरूकता बढ़ावा दे रहा है। साथ में, लेप्रा यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि मरीज़ को तुरंत अस्पताल रेफर करने के तरीकों को और बेहतर बनाया जाए।
बीमारी की तुरंत पहचान और उपचार सहायता: लेप्रा के फील्ड कार्यकर्ता गाँव के हर एक घर तक जाते हैं। यहाँ उनका मकसद सिर्फ़ मरीज़ों को ढूँढना भर नहीं है, बल्कि लोगों के साथ वक्त बिताना और उनकी समस्याओं को सुनना भी है। साथ ही वे उन्हें कुष्ठ रोग के शुरुआती लक्षणों की पहचान करना भी सिखाने की कोशिश करते हैं। इसके तहत वे लोगों को दर्द या एहसास के बगैर शरीर पर दिखे वाला हल्का-सा धब्बा, सुन्न होने वाले पैर या एक हाथ से ठीक से कुछ पकड़ने असहजता जैसे लक्षणों पर गौर करना सिखाते हैं। जब किसी व्यक्ति में इस बीमारी के लक्षणों का पता चलता है, तो लेप्रा (LEPRA) सिर्फ उन्हें दवा ही नहीं देती, बल्कि ये संस्था पूरे उपचार के दौरान उनका साथ भी देती है। यह सुनिश्चित करती हैं कि दवा की खुराक सही ढंग से ली जाए, डर को दूर किया जाए और कोई मरीज़ ख़ुद को अकेला न महसूस करे। वे घावों की देखभाल में मदद करते हैं, मरीजों को फिर से आम ज़िंदगी में लौटने में मदद करते हैं और बीमारी के लक्षण पता चलने के बाद, मरीज़ जिस शर्मिंदगी को महसूस करते हैं, वे उसे कम करने की कोशिशें करते हैं। लेकिन, ठीक होने का मतलब सिर्फ दवा खाना नहीं है। लेप्रा (LEPRA) फ़ाउण्डेशन इस बात को भी समझती है कि इसलिए वे मरीजों को आजीविका शुरू करने या रोज़गार पाने में मदद करते हैं। एक तरह से वे उन्हें अपने समुदायों के साथ फिर से जुड़ने में मदद करते हैं। उनके अधिकारों की वकालत करते हैं। क्योंकि, लेप्रा के लिए, कुष्ठ रोग के ठीक होने का मतलब है, एक व्यक्ति में आत्मविश्वास, सम्मान और अस्वीकृति के डर के बिना जीने की क्षमता का फिर से बहाल होना है।
कार्यक्रम से जुड़ी बातें
फील्ड पर मिले अनुभवों से पता चलता है कि कुष्ठ रोग के इलाज में एक समग्र नज़रिए को अपनाना बेहद ज़रूरी है। समय पर बीमारी का पता लगाना और उसका उपचार करना तो बेहद ज़रूरी है ही, लेकिन ये मरीज ठीक होने के बाद सेहतमंद बने रहे, इसके लिए उनकी सामाजिक और मानसिक जरूरतों को पूरा करना ज़रूरी है। मरीज़ को अपनी ख़ुद की देखभाल करने की आदतें विकसित करने में मदद करना, उन्हें फिर समाज से जोड़ना और रोज़गार के मौके तलाशने में मदद करना तथा ज़रूरत पड़ने पर उनका काउंसलिंग करना आवश्यक है। साथ ही, गलतफ़हमियों व धारणाओं को दूर करने, समाज में कुष्ठ रोगियों को अपनाने और सामाजिक समावेश को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों, समुदाय के नेताओं और ज़मीनी स्तर पर सबसे आगे रहकर काम करने वाले बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सामुदायिक जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देना बेहद ज़रूरी है।
Subscribe to stay connected
We will send you a monthly newsletter listing all the articles that were published in the month.
इन क्षेत्रीय दौरों के दौरान लोगों में सम्मान की भावना आशा को फिर से बहाल करने के महत्व पर भी ज़ोर दिया गया। कई लोगों ने कहा कि उपचार के बाद उन्हें बहुत कम वित्तीय या व्यावहारिक सहायता मिली, जिससे उनके लिए अपना जीवन फिर से शुरू करना मुश्किल हो गया। पुनर्वास सेवाएँ और मानसिक स्वास्थ्य सहायता भी बहुत कम मिली, जोकि लोगों का आत्मविश्वास वापस लाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेहद ज़रूरी है। बच्चों को उनकी शिक्षा जारी रखने में सहायता करना, सम्मानजनक ढंग से फ़ॉलो-अप देखभाल सुनिश्चित करना और प्रभावित परिवारों को सामाजिक सुरक्षा और रोज़गार कार्यक्रमों से जोड़ना, इस दिशा में पुख़्ता बदलाव ला सकता है। इन क्षेत्रीय दौरों ने इस बात को साबित किया कि कुष्ठ रोग पर काबू पाने का मतलब सिर्फ बीमारी को रोकना नहीं है, बल्कि लोगों को आत्मविश्वास, अवसर और सम्मान के साथ अपने समुदायों में वापस लाने में मदद करना भी है।
आभार: इन क्षेत्रीय दौरों में ज़रूरी सहयोग करने के लिए लेप्रा (LEPRA) की क्षेत्रीय टीमों का शुक्रिया अदा करता हूँ। साथ ही, सहकर्मी समीक्षा में सहायता करने के लिए अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, भोपाल के सहायक प्रोफेसर प्रशांत केशरवानी और बेविन विनय को धन्यवाद देना चाहता हूँ।
कुष्ठ रोग (Leprosy)। Who.int; विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)। https://www.who.int/news-room/fact-sheets/detail/leprosy
